आप मरने लगते है ।

 कवि पाब्लो नेरुदा (Pablo Neruda) की कविता "You Start Dying Slowly" का हिन्दी अनुवाद है- समय मिले तो पढ़ें 🙏🙏


1) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप :

- करते नहीं कोई यात्रा,

- पढ़ते नहीं कोई किताब,

- सुनते नहीं जीवन की ध्वनियाँ,

- करते नहीं किसी की तारीफ़,

- करते नहीं किसी की आलोचना।


2) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, जब आप :

- मार डालते हैं अपना स्वाभिमान,

- करते हैं आंख मूंद एक पर विश्वास,

- नहीं करने देते मदद अपनी और न ही करते हैं मदद दूसरों की,

- नहीं करते विषय वस्तु पर वाद या संवाद।


3) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप :

- बन जाते हैं गुलाम अपनी आदतों के,

- चलते हैं रोज़ उन्हीं रोज़ वाले रास्तों पे,

- नहीं बदलते हैं अपना दैनिक नियम व्यवहार,

- नहीं पहनते हैं अलग-अलग रंग, या

- आप नहीं बात करते उनसे जो हैं अजनबी अनजान।


4) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप :

- नहीं महसूस करना चाहते आवेगों को, और उनसे जुड़ी अशांत भावनाओं को, वे जिनसे नम होती हों आपकी आँखें, और करती हों तेज़ आपकी धड़कनों को।


5) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप :

- नहीं बदल सकते हों अपनी ज़िन्दगी को, जब हों आप असंतुष्ट अपने काम और परिणाम से,

- अग़र आप अनिश्चित के लिए नहीं छोड़ सकते हों निश्चित को,

- अगर आप नहीं करते हों पीछा किसी स्वप्न का,

- अगर आप नहीं देते हों इजाज़त खुद को, अपने जीवन में कम से कम एक बार, किसी समझदार सलाह से दूर भाग जाने की...।

तब आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं...!!!

Comments

Popular posts from this blog

શિક્ષક દિન વિશેષ...

સારવારના સરનામાં

દિન વિશેષ...